बिहार: नाले में नवजात बेटी को फेंककर मां फरार, CCTV से हुआ खुलासा

बिहार के मुंगेर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जब एक मां ने अपनी नवजात बेटी को नाले में फेंक दिया, और फिर से भाग गई। नाले में बच्ची की रोने की आवाज सुनकर अस्पतालकर्मियों ने उसे बचाया। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया है। घटना का खुलासा पास में लगे सीसीटीवी से हुआ।

जिसमें दिख रहा है कि एक महिला बैग लेकर पहुंचती है। फिर नाली के पास कुछ देर बैठी रहती है। इस दौरान आसपास का माहौल भांपने के बाद नवजात बच्ची को नाली में रख देती है। और फिर वहां से चुपचाप निकल जाती है। इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन जब नाली में बच्ची मिली, तो फिर पता लगाने की कोशिश की गई कि आखिर बच्च नाली में कैसे गिरी।

जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। घटनास्थल के पास लगे एक CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। जब अनुमंडल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने नाले में एक मां अपनी नवजात बेटी को रखकर भाग निकली। फिलहला बच्ची हालत खतरे से बाहर है, और पूरी तरह स्वस्थ्य भी है। बच्ची को अब जिला बाल संरक्षण मुंगेर को सौंप दिया गया है।

Back to top button