भोपाल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आपस में चली तलवारें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो पक्षों में हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। किसी के हाथ में डंडा था, तो कोई तलवार लहरा रहा था।

इस बवाल में 6 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी जोन 1 प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, 2 दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि 2 फरार थे। इन्हीं फरार आरोपियों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Back to top button