संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान यात्रा का आयोजन

लखनऊ, संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान यात्रा का आयोजन पारख महासंघ के तत्वाधान में वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक किया गया। इस यात्रा के प्रारम्भ होने के पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने 1857 में हुये प्रथम आजादी के संग्राम में बेगम हजरत महल की महिला सेना की कमाण्डर वीरांगना ऊदा देवी की वीरता को याद किया। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी ने 36 अंग्रेज सैनिकों को मार कर अपने शहीद पति मक्का का बदला लिया था, इतिहास में पति पत्नी का अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी शहादत देने का इतिहास कम ही मिलता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ 90 वर्ष तक भारतीयों ने अनवरत युद्ध लड़ा और करीब चार लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी, वहीं कई लाख लोगों ने जेलों में अपनी कठिन जिंदगी काटी थी।

आजादी के बाद भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान को 25 नवंबर 1949 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू व सरदार बल्लभ भाई पटेल को सौंपा था, 26 नवंबर 1949 भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया, लेकिन संविधान दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 को घोषित किया तबसे संविधान दिवस मनाया जाता है आज की संविधान यात्रा आजादी के आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को समर्पित है। इस संविधान यात्रा में सैकड़ों लड़कियां वीरांगना ऊदा देवी के भेष में शामिल हुयीं। इस अवसर पर लोगों के हाथों में भारतीय संविधान पद यात्रा के प्ले कार्ड थे, सभी लोग ऊदा देवी व डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें और भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

यात्रा शुरू होने के पहले वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। संविधान यात्रा लखनऊ के हजरतगंज चैराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद खत्म हुई । इस संविधान यात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर व मोहनलालगंज क्षेत्र के विधायक अमरेश कुमार रावत व एससी मोर्चा के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू व ब्लॉक प्रमुख राम कुमार राही, निर्मल वर्मा, शिशिर यादव, विनय कुमार वर्मा, कुँवर राम विलाश,श्याम लाल तूफानी, राजेंद्र लहरी, अनीता रावत, सूरज रावत, जगदंबा त्रिपाठी, शतीश रावत, सदाशिव मिश्रा, शीलू सिंह ,प्रतिमा सिंह , शिवदेवी, मदन मोहन मिश्रा, ललित मिश्रा, गुड्डू पासवान,सतीश शुक्ला, माधुरी ,इत्यादि कर रहे थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker