सड़क हादसे में युवक की मौत,निमंत्रण से घर लौटते समय हुआ हादसा

बांदा, जनपद में निमंत्रण से लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से अस्पताल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें की पूरा मामला झांसी के रहने वाले धर्मेन्द्र भास्कर जो झांसी में महिला जिला अस्पताल की ओटी विभाग में कर्मचारी था। वो निमंत्रण में बांदा आया हुआ था। तभी देर शाम को निमंत्रण करके वापस लौटते समय अतर्रा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा चेतराम भास्कर ने पेट्रोल पंप के कर्मियों पर ओप लगाते हुए बताया कि यह घटना पेट्रोलपंप के सामने हुई है इसके बाद भी किसी कर्मचारी ने पुलिस या एम्बुलेंस को फोन नहीं किया यदि कोई कर्मचारी समय पर फोन करता तो उसकी जान बच जाती। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हैं दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।