तीसरी बार केदारनाथ विधायक बनीं आशा नौटियाल

सालों से चला आ रहा मिथक कि

केदारनाथ उपचुनाव 2024 के नतीजे शनिवार को आ गए। भाजपा ने इस सीट पर कमल खिलाया है। भाजपा की आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को हराकर जीत हासिल की है।

भाजपा ने 5623 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्‍याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट‍ मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज रावत को 18191 मत प्राप्‍त हुए हैं। भाजपा ने 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

वहीं केदारनाथ सीट पर आशा नौटियाल की जीत ने सालों से चले आ रहे मिथक को सच किया है। वो यह कि इस सीट पर महिला प्रत्‍याशी की जीत होती है।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से छह में से पांच बार महिला विधायक चुनी गई

केदारनाथ विधानसभा सीट पर अब तक पांच बार महिला विधायक चुन कर आई हैं। सबसे पहले वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आशा नौटियाल विजयी रही। जबकि वर्ष 2007 में भी आशा नौटियाल दुबारा चुन कर आई।

वहीं वर्ष 2012 में आशा नौटियाल को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी शैला रानी रावत चुनाव जीत गई। महिला को जिताने का सिलसिला बना रहा। वर्ष 2022 में एक बार फिर से शैलारानी महिला विधायक के रूप में जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं इस बार फिर से भाजपा की ओर से महिला प्रत्याशी के रूप में आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है।

मतदान में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदताओं से अधिक है। यही कारण रहा है कि चुनाव में भी महिला मतदाताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। वहीं मतदान में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए इस बार बड़ी संख्या में मतदान किया था।

महिला मतदाताओं का प्रतिशत जहां 61.64 फीसदी था। वहीं पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत मात्र 55.65 प्रतिशत रहा। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल 90 हजार, 875 मतदाता है, जिसमें से 45 हजार 956 महिला मतदाता तथा 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 1037 अधिक हैं।

वहीं 20 नवंबर को हुए केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में 28 हजार 329 महिला मतदाता वोट डाले, जबकि 25 हजार 197 पुरुष मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। कुल मिलाकर पुरुषों की अपेक्षा 3132 महिलाओं ने अधिक मतदान किया।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर हमेशा ही महिला मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। यही कारण है कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए छह चुनाव में पांच बार महिला प्रत्याशी विजयी रही हैं। मात्र एक बार वर्ष 2017 में पुरुष विधायक चुन कर आया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker