गोदाम में लगी भीषण आग, बिस्कुट-कुरकुरे समेत लाखों का सामान जला

लखनऊ, राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में शुक्रवार सुबह गंगोत्री बिहार, खरगापुर स्थित श्रीबाला जी डिस्ट्रीब्यूशन के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 8.31 बजे फायर स्टेशन को मिली। सूचना पर थ्ैव् गोमती नगर सुशील कुमार 2 फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर आग की गंभीरता बढ़ी तो अतिरिक्त फायर टेंडर मंगाए गए।
हजरतगंज, पीजीआई और इंदिरा नगर से तीन और फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए। इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक यह गोदाम ग्राउंड, बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर का बना हुआ है। आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने फर्स्ट फ्लोर और बेसमेंट में भी जांच करके पूरी तरह से आग को बुझा दिया। यह अभियान लगभग तीन घंटे तक चला। आग लगने की वजह से गोदाम में रखा बिस्किट, माचिस, कुरकुरे, चॉकलेट और आटा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
गोदाम के मालिक दीपांशु अग्रवाल पुत्र जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गोमती नगर सीएफओ सुशील कुमार के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने त्वरित और कुशलता से आग पर काबू पाया। अभियान खत्म होने के बाद सभी गाड़ियां अपने-अपने स्टेशन लौट गईं।