युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के बाहर सड़क किनारे मिली लाश

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में एक कारोबारी युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसे इतनी बुरी तरह मारा गया कि जबड़ा तक टूटा मिला। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है। मृतक की पहचान अर्जुन लोधी (28) के तौर पर हुई है। वो गांव के पास ही परचून की दुकान चलाता था। अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहता था। वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडों से उस पर हमला हुआ और पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अर्जुन की पत्नी और बेटी के साथ गांव के लोग भी ऐसी घटना से सदमे में हैं। मृतक के परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन लोधी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया है। घटना में मृतक का जबड़ा तक टूट गया है। शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। घटना में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है।

बताया जा रहा है, कि गुरुवार रात करीब 8 बजे अर्जुन लोधी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जारी है। यह भी जांचा जा रहा है कि रात में घर वापसी के समय अर्जुन के साथ क्या हुआ? आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker