मुंबई जाने से मना किया तो किशोरी को मार डाला, इंदिरा नहर के पास फेंकी लाश

लखनऊ, मुंबई नहीं जाने और शादी से से मना करने पर युवक ने किशोरी की हत्या की थी। शव इंदिरा नहर के किनारे फेंककर फरार हो गया था। सोमवार (18 नवंबर) को किशोरी का शव नहर किनारे मिला था। बुधवार को मामले का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि यशोदा कटरा बक्कास थाना सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले आरोपी मोहम्मद अजीज पुत्र मोहम्मद आलम को गिरफ्तार किया गया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित भटवारा गांव के पास आरोपी अजीज जानवरों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। साथ ही किशोरी के घर पर रहकर जानवरों की देखरेख करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान किशोरी से हो गयी। अजीज पहले से शादीशुदा था, लेकिन परिवार के साथ नहीं रहता था। वह किशोरी को भगाकर मुंबई ले जाना चाहता था। जहां उसके साथ शादी करता। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले एक महीने से किशोरी उससे ठीक से बात नहीं कर रही थी। उसे शंका थी कि वह किसी और से बात करने लगी है। बीती रविवार की रात में किशोरी को भगा ले जाने के मकसद से गांव के बाहर इंदिरा नहर पटरी के पास बुलाया। किशोरी नहर पटरी पर पहुंची।
बातचीत की, इसके बाद मुंबई भाग चलने की बात कही। लेकिन किशोरी ने उसके साथ जाने व शादी करने से मना करने कर दिया। इसके गुस्से में आकर गमछे से किशोरी का गला कसकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।