रांकापा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 27 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 27 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक प्रेस बयान के अनुसार, प्रचारकों में राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता मंत्री छगन भुजबल, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री अदितिताई शामिल हैं।

Back to top button