पुलिस ने 3 मुठभेड़ में 7 बदमाश किए गिरफ्तार, एक बदमाश फरार

नोएडा, नोएडा पुलिस की आठ बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। ये तीनों मुठभेड़ अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग कर रही है। पकड़े गए सभी आरोपी राह चलते लोगों से लूटपाट पाट करते थे। रविवार देर रात थाना सेक्टर 58 पुलिस खोड़ा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।

चौकिंग के दौरान रजत विहार की तरफ से रांग साइड से खोडा तिराहे की तरफ दो स्पलेंड बाइक 05 लड़के आते दिखे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन नहीं रुके और तेजी से रेडिसन होटल रेड लाइट की सर्विस रोड़ की तरफ भागने लगे। पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पिन्टू उर्फ नेवला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 4 बदमाशों आफताब अली पुत्र शमशाद, सौरभ कटारिया पुत्र अरबन कटारिया, कृष्णा उर्फ चौबा पुत्र मोहन भंडारी, संजीव उर्फ मोटा पुत्र विजयपाल को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2 बाइक, एक तमंचा 1 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 4 अवैध चाकू व चोरी, लूट के 9 मोबाइल फोन बरामद किए है।

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सामने से एक बाइक पर दो लड़के आते हुये दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। चौकिंग के लिए न रुकने और 700 मीटर तक पर पीछा करने के बाद नाले के किनारे सेक्टर 16ए फिल्म सिटी के पास मोटर साइकिल सवार लड़कों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश नीरज पुत्र दर्शन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ये राह चलते युवक व महिलाओं से पर्स व मोबाइल छीनने, लूटने की घटना करता था। इसके ऊपर 9 मुकदमे दर्ज है। इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना फेस 3 पुलिस ने क्लियो काउंटी तिराहा सेक्टर 121 पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मने से आ रहे बाइक सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखकर वापस यूटर्न लेकर तेज रफ्तार से सेक्टर 67 सर्विस रोड से सेक्टर 66 की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया। सभी सेक्टर 67 ग्रीन बेल्ट की टूटी हुई दीवार से अंदर ग्रीन बेल्ट में भागने का प्रयास करने लगे। वहीं उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बदमाश रीशू पुत्र सत्यनारायण निवासी और अमित कुमार पुत्र श्यामलाल दोनों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे देसी, 14 लूटध्चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker