हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, जानिए कारण…

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। भाजपा ने अपने 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। अब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।

भाजपा ने भी बागियों को किया था निष्कासित

इससे पहले भाजपा ने भी पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों पर कार्रवाई की थी। जिसमें पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker