मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई अलर्ट

मुंबई पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। आईबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संभावित आतंकी खतरे के बारे में अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मुंबई में कई धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस कर्मियों को धार्मिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर “मॉक ड्रिल” करने के लिए भी कहा गया है।

मंदिरों को भी सतर्क किया गया

मुंबई के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि शहर के सभी मंदिरों को सतर्क रहने और एहतियात के तौर पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में भी मॉक ड्रिल की, जहां दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि यह त्योहारी सीजन से पहले एक सुरक्षा ड्रिल थी। बता दें कि मुंबई में 10 दिवसीय “गणेश चतुर्थी” के बाद अब दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली की तैयारी जोरों पर है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker