मक्का काटने को लेकर खूनी झड़प, जमकर चले लाठी डंडे

बिहार के गोपालगंज में मक्के की फसल काटने को लेकर खूनी झड़प हो गयी। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मैदाचक गांव में की है। रविवार को खेत में मक्का की लगी फसल काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

घायलों को पहले कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा है।

घायलों में रुदल भगत,मालती देवी,श्रवण भगत व पिंकू कुमार शामिल है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रूदल भगत के खेत में मक्के की लगी फसल उसके पट्टीदार द्वारा जबरन काटी जा रही थी। जब विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए। वहीं सदर अस्पताल में तैनात पुलिस ने घायलों का फर्द बयान लेकर संबंधित थाने को अगली कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

गोबर हटाने के विवाद में पति-पत्नी को किया जख्मी

उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता वृत्ति टोला गांव में घर से शौचालय जाने वाले रास्ते पर गोबर को हटाने पर पट्टीदारों ने बबीता सिंह और उनके पति अशोक कुमार सिंह पर दाब और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने महिला के गले से सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। दोनों घायल पति-पत्नी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना 20 सितंबर की रात्रि की है। मामले में घायल बबीता देवी के आवेदन पर पट्टीदार भीम सिंह, उनकी पत्नी बिंदु देवी, बेटी लक्ष्मी कुमारी और अनामिका कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पीटकर दो महिलाओं को किया घायल, प्राथमिकी

उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे समुद्रा टोला में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दो महिलाओं को घायल कर उनके गले में पहले मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन ली गयी। घायल चंद्रावती देवी और सुशीला देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना 21 सितंबर की है। मामले में घायल चंद्रावती देवी के आवेदन पर सांखे खास गांव की प्रेमी देवी, सांखे खास इनर राय के टोला की सुनीता देवी, सरस्वती देवी और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker