उत्तरकाशी में टीचरों से भरी मैक्स गाड़ी 50 मीटर गहरी खाई में गिरी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। टीचरों से भरी मैक्स गाड़ी 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से मैक्स में सवार 11 यात्रियों ने मदद को चीख-पुकार निकाली। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच राहत व बचाव कार्य शुरू किया। राहत की बात रही कि सड़क हादसे में किसी की भी जान नहीं गई। प्राप्त जानकारी के अुनसार, सोमवार को उत्तरकाशी जिले में छोटी मणि नैल( चिन्याली सौड़ से करीब 17 किलोमीटर ) में मैक्स गाड़ी के दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। 

सूचना पर तत्काल थाना धरासू से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एक मैक्स वाहन नंबरUK 10-TA-0255 सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खेतों में पलटा हुआ था जिसमें चालक सहित कुल 11 व्यक्ति थे। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया गया है। घायलों में एक वाहन चालक तथा शेष सभी शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं कर्मचारी हैं।

घायलों के नाम पता

1- देवेंद्र सिंह चौहान पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी गढ़वाल गाड़ ( चालक)

2- प्रियव्रत जगूड़ी 54वर्ष निवासी चिन्यालीसौड़ अध्यापक

3- पूलम भंडारी उम्र 55 वर्ष

4- अरविंद भंडारी 53 वर्ष

5- अरुण मटवान 28 वर्ष

6- संदीप थपलियाल 23 वर्ष

7- लोकेंद्र पैन्यूली 54 वर्ष

8- संतोष भट्ट 32 वर्ष

9- जयदेव पैन्यूली 48वर्ष लैब सहायक

10- महेश अवस्थी 50 वर्ष अध्यापक

11- रावत शिक्षक निजी विद्यालय गढ़वाल गाड।

Back to top button