दिल्ली के कई इलाकों में 12 घंटे तक नहीं आएगा पानी, DJB ने किया अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से बताया गया है कि मरम्मत काम की वजह से आपूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक एक दर्जन से अधिक इलाके प्रभावित रहेंगे।

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, सिविल लाइन्स, हिंदू राव हॉस्पिटल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, ओल्ड और न्यूज राजेंद्र नगर, पटेल नगर (ईस्टे एंड वेस्ट), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, दिल्ली कैंट के कुछ हिस्से, एनडीएमसी और साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में भी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Back to top button