गजरौला-हसनपुर में मकान गिरने से पांच लोग हुए घायल

तीन दिन से हो रही रिमझिम वर्षा से मकान गिरने का क्रम भी शुरू हो गया है। गजरौला क्षेत्र के गांव बिजौरा व हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर व पथरा में कई ग्रामीणों के मकान धरासाई हुए हैं। पांच लोग मलबे में दबकर घायल भी हुए हैं।

गुरुवार शाम हसनपुर तहसील क्षेत्र के सिरसा गुर्जर गांव में किसान राजपाल सिंह का पक्का मकान भर भराकर गिर गया। जिसमें उनके पुत्र पिंके सिंह की पत्नी प्रीति मलवे में दबकर घायल हो गई। मकान गिरने से घर में रखा कीमती सामान टूटकर नष्ट हो गया।

उधर, तहसील क्षेत्र के पथरा गांव में शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे देशराज सिंह का मकान गिर गया। इस दौरान मकान में सो रहे गृहस्वामी देशराज सिंह, उनकी पत्नी प्रेमवती, बेटी गायत्री तथा बहन पूनम मलवे में दबकर घायल हो गईं। उन्हें गांव में ही एक क्लीनिक संचालक के यहां भर्ती कराया गया है।

घर में रखा सभी सामान भी नष्ट

मकान गिरने से घर में रखा सभी सामान नष्ट हो गया। इस दौरान ही पड़ोसी गोपाल और महेंद्र सिंह के मकान भी गिर गए। उनके यहां भी काफी नुकसान हुआ है। एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि वर्षा के दौरान मकान गिरने की जांच में लेखपालों को लगाया गया है।

लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उधर, गजरौला के गांव बिजौरा में जमशेद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करते हैं। इनके परिवार में पत्नी शहनाज के चार बच्चे इकरा, सुबान, आरजू व इनायत हैं। यह सभी लोग गुरुवार की रात करीब एक बजे घर में सो रहे थे।

अचानक से घर की छत पर पड़ी सीमेंट की चादर आंधी से उड़ने लगी। इसी बीच परिवार के सभी लोग घर से निकलकर बाहर सड़क पर आ गए। कुछ ही देर में उनके सामने पूरा मकान धराशाई हो गया। मकान गिरने से लगभग दो-तीन लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि परिवार का कोई सदस्य मकान के मलबे आदि की चपेट में आकर घायल नहीं हुआ है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker