शादी से इंकार करने पर युवक ने विधवा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गौरीबाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। घटना के बाद वह थाने पहुंच गया और अपना जुर्म स्वीकार लिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी संदीप यादव का रामपुर दूबे गांव की रहने वाली 35 साल की सरिता दूबे से काफी समय से प्रेम संबंध था। सरिता के पति का पहले ही निधन हो चुका है। गुरुवार की देर रात संदीप ने सरिता को बंसहिया नहर के किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर दी और खुद गौरीबाजार थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने संदीप यादव को हिरासत में लिया और घटनास्थल पर पहुंच गई। बंसहिया नहर किनारे धान के खेत में महिला का शव पड़ा था। महिला का गला घोंटने के बाद उसके पेट और सिर पर चाकू से प्रहार किया गया था। फारेंसिक व डाग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुंच गई।

शादी से इंकार करने पर की हत्या

प्रेमी ने करीब बीस किमी की दूरी तय कर महिला के हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद फरार होने की बजाय प्रेमी स्वयं थाने पहुंच पुलिस को वारदात की जानकारी दी। महिला की हत्या से हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। जिस निर्ममता से महिला की हत्या की गई, कई सवाल खड़े होते हैं। पुलिस तह तक पहुंचने में जुटी है। हिरासत में लिए गए अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला के शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने उसे मार डाला।

महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे की सरिता दुबे अपनी मां शांति देवी के आवास में रहती थी। उसके पति रत्नेश दुबे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। सरिता के एक बेटा और एक बेटी हैं। चार महीने पहले ही उसने बेटी की शादी की थी। मृतका की मां शांति देवी के अनुसार उसकी बेटी का पति नितेश और मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी संदीप यादव एक साथ बाहर रह कर काम करते थे। उसी दौरान संदीप सरिता से करीबी बढ़ा ली थी।

प्लाट पर सरिता की हत्या

शहर में सरिता ने एक प्लाट ले रखा था, जिस पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे देखने के लिए वह शुक्रवार शाम निकली थी। देर रात तक घर वापस नही लौटी। गुरुवार सुबह गौरीबाजार में उसका शव मिलने की सूचना मिली। शांति देवी का कहना है कि दामाद के मौत के बाद युवक उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसने उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई प्रतीत होती है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत गला दबाने से हुई है। अभियुक्त ने हत्या के वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर लिया है। मृतका की मां के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker