MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर राजनेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव के अवसान से राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद वी.डी. शर्मा, समाजवादी पार्टी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों सोशल मीडिया पर तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का क्रम जारी है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिजन को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव रहेगी। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने चऱणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ रमन सिंह, लोकसभा सदस्य जगदम्बिका पाल ने भी सोशल मीडिया शोक संवेदना व्यक्त की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker