कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कंगना रनौत को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की, जानिए मामला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सांसद कंगना रनौत को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की है। मंगलवार को वाराणसी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों पर कंगना का बयान एक सांसद के तौर पर पूरी सरकार का वक्तव्य माना जाएगा।

कंगना ने किसानों के संघर्ष को गाली दी : अजय राय

कंगना रनौत ने पूरे देश के किसान भाईयों को गाली दी है। किसान आंदोलन में लगभग साढ़े सात सौ निर्दोष किसान भाईयों ने बलिदान दिया। किसान आंदोलन को इस तरह अपमानित करना और उनके संघर्ष को गाली देना, किसान भाईयों को ही नहीं बल्कि समूचे देश को गाली देने जैसा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से कंगना रनौत को उनके गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक कुकृत्य के लिए तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। कहा, उनके बयान से किनारा करने या फिर उनका व्यक्तिगत मत कह देने भर से काम नहीं चलेगा।

भारत कृषि प्रधान देश है। किसान इस देश की रीढ़ हैं। हमारी अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार है किसान और खेती, लेकिन दुर्भाग्य यह कि पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से देश के अन्नदाता को अपने वाजिब हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गोली खानी पड़ रही है। किसानों को समर्थन मूल्य के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker