ससुराल में छत पर सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में ससुराल में छत पर सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पहचान कन्हैली थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी दिनेश साह की पुत्र राजीव कुमार के रुप में किया गया है।

गोली लगने के बाद सास और पत्नी उसे सदर अस्पताल लेकर आई,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया की तीन दिन पहले ससुराल में पत्नी से मिलने के लिए गया था। राजीव को इसरों कंपनी में जॉइनिंग करने 18 अगस्त को जाना था देर शाम उसके ससुराल से फोन आया की छत सोए अवस्था में किसी ने गोली मर दी है।

डॉक्टर अमरनाथ यादव ने बताया की युवक को गोली छाती में लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। नगर थानाध्य विनय प्रताप सिंह ने बताया की गोली लगने से मौत प्रतीत होता है । मामले की छानबीन किया जा रही है।स्थानीय थाना को सूचित कर दिया गया है।

Back to top button