ताइवान के चारों तरफ मंडरा रहा चीन, सीमा के पास फिर भेजे 9 सैन्य विमान और पोत

ताइवान और चीन के बीच लगातार तनाव जारी है। एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान में घुसपैठ की कोशिश की। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने कहा है कि रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे 9 चीनी सैन्य विमान और 9 नौसैनिक जहाज रविवार सुबह ताइवान के पास परिचालन कर रहे थे।

इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि, 9 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों में से 6 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में एंट्री की।

 ताइवान ने दिया चीन को जवाब

जवाब में, ताइवान ने स्थिति की निगरानी की और इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। बता दें कि रविवार को ताइवान ने 36 चीनी सैन्य विमानों और 12 नौसैनिक जहाजों का पता लगाया, जिनमें से 31 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणपूर्वी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया।

अगस्त महीने में 36 चीनी जहाजों को किया डिटेक्ट

ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने की शुरुआत में ही  अब तक ताइवान ने पीएलए विमानों को 71 बार और चीनी जहाजों का 36 बार डिटेक्ट किया है। सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के आसपास परिचालन करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में बढ़ोतरी करके ग्रे जोन रणनीति का इस्तेमाल तेज कर दिया है।

चीन ने ताइवान के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं, जिसमें ताइवान के एडीआईजेड में नियमित हवाई और नौसैनिक घुसपैठ और द्वीप के पास सैन्य अभ्यास शामिल हैं।

2020 से बढ़ाया ग्रे जोन रणनीति का इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें कि चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। अब तक चीन ने सीधे ताइवान पर हमला नहीं किया है, लेकिन वो ये सब कुछ ग्रे जोन में करता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker