दिल्ली: उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

उत्तम नगर (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन के ऊपर से सड़क पर कूदकर बृहस्पतिवार सुबह महिला ने जान दे दी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला के पास से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जनकपुरी मेट्रो थाना पुलिस शव की पहचान की कोशिश कर रही है।

उत्तम नगर (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन से एक महिला नीचे कूदी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तम नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तम नगर (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन से एक महिला नीचे कूद गई है। उत्तम नगर थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे और पीसीआर वैन से उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस मामले में कर रही आगे की जांच 

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस (Delhi Police) ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। यह इलाका मेट्रो पुलिस स्टेशन जनकपुरी के अंतर्गत आता है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Back to top button