दिल्ली भी पहुंच गया मॉनसून, यूपी समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मॉनसून की एंट्री शुक्रवार को दिल्ली में भी हो गई है। हालांकि, मॉनसून के आगाज से पहले ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। इसके अलावा मॉनसून भारत मध्य प्रदेश समेत देश के कम से कम 8 हिस्सों में और आगे बढ़ गया है। संभावनाएं हैं कि जून के अंत तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

शुक्रवार को मॉनसून, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। इसके अलावा मॉनसून की एंट्री हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में हो गई है और इसने पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। केरल में मॉनसून की एंट्री 30 जून को ही हो गई थी।

खबर है कि अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को ही कहा कि मॉनसून अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक देगा। गुरुवार और शुक्रवार सुबह ही दिल्ली में जमकर बारिश हो रही है।

खास बात है कि 11 जून से ही मॉनसून की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। इसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत से ही मॉनसून की चाल में कुछ तेजी आई थी। इस दौरान गुजरात और देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में जमकर बारिश दर्ज की गई थी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन ने 26 जून को जानकारी दी थी कि मॉनसून दोबारा सक्रिय होने के बाद आगे बढ़ेगा और 5 जून तक पूरे देश को कवर कर लेगा।

दिल्ली में जलभराव

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश के बीच कई इलाकों में जलभराव हो गया, इस दौरान शहर के मुख्य इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के साथ यातायात बाधित हो गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रभावित मार्गों के संबंध में परामर्श जारी कर यात्रियों को इसके अनुसार ही अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी है। शहर के विभिन्न स्थानों से आ रहीं तस्वीरों के अनुसार कई इलाको में जल भराव से लंबा जाम लग गया है। इस दौरान विशेषकर कार्यालय समेत अपने कार्यस्थल जाने वाले लोगों समेत अन्य यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker