इस तरह बनाए अचारी करेला, जाने रेसिपी

सामग्री (Ingredients)

करेला – 6
सौंफ पाउडर – 1 1/2 छोटी चम्मच
सरसों का तेल – 4 टेबल स्पून
जीरा – ½ छोटी चम्मच
मेथी दाना – ½ छोटी चम्मच
सरसों के दाने – ½ छोटी चम्मच
हींग – ½ पिंच
हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
अमचूर – ¾ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1.5 छोटी चम्मच
नमक – 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि (Recipe)

– करेले को धोकर अच्छे से सुखा लें। अब करेले की डंठल काटकर अलग कर लें।
– करेले के टुकड़ों को करीब 1 इंच के टुकड़ों में काट लें।
– अब इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में डालकर नमक डालकर मिला लें और 20 मिनट के लिए ढंक कर रख दें ताकि करेले की कड़वाहट जाती रहे।
– अब इन करेलों को पानी से साफ कर छलनी से छान लें।
– अब एक बर्तन में पानी उबालकर उसके ऊपर करेले वाली छलनी 5 मिनट के लिए रख दें ताकि भाप में करेले अच्छे से पक जाएं।
– थोड़ी देर बाद करेले को चेक करके देखें अगर ये अच्छे से पक चुके हैं तो आंच बंद कर दें और करेले को एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
– गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें तेल डालकर गरम करें। अब इसमें अजवायन, जीरा, सरसों और मेथी डालकर हल्का सा तड़काएं।
– अब इसमें हींग, हल्दी पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, करेले, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं।
– मद्धम आंच पर करेलों को 4 से 5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद करेले को चेक करें।
– अगर ये सॉफ्ट हो गए हैं तो इन्हें अच्छे से चलाते हुए मिला लें। अब इसे खोलकर 4-5 मिनट तक पका लें। तैयार है अचारी करेले।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker