हत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ एक्टर दर्शन को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

बेंगलुरु पुलिस ने एक मर्डर केस में पॉपुलर कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दर्शन और उनके 9 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार,शहर के चितादुर्गा इलाके के रेनुकास्वामी नामक युवक की हत्या से जुड़े मामले से जुड़े होने की वजह से ये हिरासत की गई है। पीड़ित रेणुकास्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला। यह घटना तब सामने आई जब आते जाते लोगों ने गली के कुत्तों को नाले से एक शव को घसीटते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पता चला हत्या का सही कारण

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने दर्शन का नाम बताया है और दर्शन पर आरोप है कि वो लगातार आरोपियों के संपर्क में थे। मामले की जांच के दौरान कथित तौर पर गिरिनगर के तीन लोगों ने हत्या के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों ने दावा किया कि हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर हुई है। क्रॉस क्वेसच्निंग में हत्या के सही कारणों का पता चला।

कहा जा रहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर दर्शन के कहने पर हत्या की थी। पीड़ित पर आरोप है कि उसने अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। पवित्रा गौड़ा को दर्शन का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।

कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं दर्शन

बता दें कि एक्टर दर्शन कन्नड़ सिनेमा के ए-लिस्टर्स एक्टर्स में आते हैं। दर्शन एक जाने माने एक्टर,प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने मजेस्टिक, ध्रुवा,लंकेश पत्रिके,धर्मा, दर्शन, जोथे जोथेयल,सारथी, मिस्टर ऐयर्यवार्ता, क्रांति और काटेरा जैसी कुछ हिट फिल्में दीं हैं। दर्शन को फिल्मों में बड़ा ब्रेक 2000 में पी.एन. सत्या द्वारा निर्देशित फिल्म मैजेस्टिक से मिला था। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker