आसानी से बनाए टेस्टी ओट्स खिचड़ी

सामग्री (Ingredients)

ओट्स (जई) – डेढ़ कप
हरी मूंग भिगोई हुई – 1 कप
मिक्स दाल – 1 कप
प्याज – 1
फूल गोभी – 1 कप
टमाटर – 1-2
हरा प्याज – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2
राई – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 2 टी स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि (Recipe)

-सबसे पहले हरी मूंग को रातभर पानी में भिगोने के बाद पानी निथारें।
– इसके बाद प्याज, फूलगोभी, हरा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक-बारीक काट लें।
– अब कुकर को मीडियम आंच पर रखकर उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालें और गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो राई और जीरा डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
– मसाले जब चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
– जब प्याज पककर नरम हो जाए तो बारीक कटा टमाटर डालकर 1 मिनट तक भूनें।
– इसके बाद कटी फूलगोभी डाल दें। आप चाहें तो खिचड़ी में मटर और गाजर भी डाल सकते हैं।
– इसके बाद सब्जियों में हल्दी, लाल मिर्च डाल दें और सभी को अच्छी तरह से भूनें।
– इसके बाद हरी मूंग और मिक्स दाल (अरहर, चना) को डाल दें। आखिर में सारी सामग्रियों में ओट्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– अब सारी सामग्रियों के अनुपात में लगभग तीन गुना पानी कुकर में डाल दें और ढक्कन लगाकर पकाएं और कुकर की फ्लेम तेज कर दें।
– जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो दो सीटियां मीडियम फ्लेम पर लें और गैस बंद कर दें। अब कुकर की गैस अपने आप रिलीज होने दें।
– अब एक कड़ाही में 2 टी स्पून घी डालकर गरम करें। जब घी गरम होकर पिघल जाए तो एक चुटकी हींग डाल दें और खिचड़ी में घी का छौंक लगा दें।
– तैयार है ओट्स खिचड़ी। इसे अचार या चटनी के साथ खा सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker