दिल्ली-एनसीआर के भीषण गर्मी से लोगों का हुआ बुरा हाल, जाने मौसम विभाग का अपडेट…

दिल्ली-एनसीआर के लोगों का चुभती, चिलचिलाती गर्मी ने बुरा हाल कर रखा है। तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट के बावजूद पूर्वी हवाओं के साथ आई नमी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी 61 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और तेज हवाएं चलने तथा रात गर्म रहने का अनुमान जताया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हीट इंडेक्स 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसमें बुधवार के 55.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 5.4 डिग्री की गिरावट है। लगातार दूसरे दिन हीट इंडेक्स 50 डिग्री के ऊपर है। गर्मी के साथ नमी वाली हवाओं का कॉम्बिनेशन (संयोजन) हमारे स्वास्थल पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। हीट इंडेक्स इसे मापने का एक तरीका है, जो आर्द्रता और तापमान दोनों को ध्यान में रखकर मेशरमेंट देता है। 

दूसरा तरीका वेट-बल्ब तापमान है, जो उन स्थितियों को दिखाता है जिन्हें कोई व्यक्ति बाहर महसूस करेगा। यहि इसका मेशरमेंट 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला गया, तो इसका मतलब है कि लोगों को प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों खतरा हो सकता है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी हवाएं, जो बंगाल की खाड़ी से नमी लाती हैं, राजस्थान से शुष्क पश्चिमी हवाओं में बदलने से पहले, शनिवार दोपहर तक जारी रहेंगी। एजेंसी ने शनिवार, मतदान के दिन और उसके बाद के दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके बाद दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति फिर से शुरू हो सकती है। 

आईएमडी के डेटा से पता चलता है कि बुधवार से पहले, हीट इंडेक्स सभी दिनों में 50 डिग्री सेल्सियस से नीचे था। मौसम वैज्ञानिक श्रीवास्तव का कहना है कि शनिवार को तापमान 44 डिग्री और रविवार को 45 डिग्री के आंकड़े को छू सकता है। दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 19 मई को 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया था। अन्य स्टेशनों पर, उसी दिन यह 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को नजफगढ़ एक बार फिर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker