पल्लवपुरम में ब्यूटी पॉर्लर पर पुलिस ने मारा छापा, मच गई भगदड़, गलत काम करने की मिली थी सूचना

पल्लवपुरम के एक ब्यूटी पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। जिसके बाद वहां पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पार्लर संचालक और अन्य महिला कर्मचारियों के नाम पते नोट कर उनसे पूछताछ की।

पल्लवपुरम थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में पल्हैड़ा के पास एक ब्यूटी पार्लर में अनैतिक कार्य की सूचना कई दिनों से आसपास के लोगों से मिल रही थी। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों के साथ एसओ ने ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा। 

ब्यूटी पार्लर की महिला पुलिसकर्मियों ने छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से फिलहाल कोई अनैतिक कार्य नहीं मिला। फिलहाल ब्यूटी पार्लर बंद है। पुलिस टीम ब्यूटी पार्लर पर नजर बनाए हुए है।

Back to top button