सपा कांग्रेस आई तो आपकी। संपत्ति को मुसलमानों को बांट देगी

हमीरपुर। राठ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस व सपा हमला  बोलते हुए कहा कि अगर इनकी सरकार बनी तो आपकी संपत्ति की जांच कराकर एक हिस्सा वोट जिहाद करने वालों को दे देगी।इसके साथ ही आरक्षण में भी बंटवारा करके मुसलमानों को बांट देगी। इस के साथी उन्होंने बुंदेलखंड के विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, तो बुंदेलखंड के डिफेंस कारीडोर में पटाखे नहीं बनाए जाने है। यहां की बनी मिसाइलों से पाकिस्तान का जवाब दिया जाएगा।

शुक्रवार को राठ के बीएनवी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी ब्रम्हानंद महान सेनानी, राष्ट्र संत के रूप में है। हमारी सरकार ने उनके बलिदान को इतिहास में दर्ज किया है। लेकिन पहली की सरकारों ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है। सपा कांग्रेस से सावधान करते हुए कहा कि इनकी सरकार आते ही आपकी संपत्ति जांच करेंगी और वोट जिहाद करने वालों को एक हिस्सा बांट देंगी। यह बात इन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पहले ही दिखा दी है। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर ने धर्म के आधार पर आरक्षण का भरपूर विरोध किया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार आरक्षण मुसलमानों को देना शुरु कर दिया। यह संविधान का घोर अपमान है।यह लोग बाबा साहब के सपनों को चकनाचूर कर रहे है। इसका नमूना कर्नाटक सरकार है।यहां ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को बांट दिया गया।है।वह सपा कांग्रेस को यह पाप नहीं करने देंगे। कांग्रेस के इस फैसले का सपा समर्थन करती है।

वोट जिहाद का समर्थन करने वाले सपा के शहजादे बाबू कल्याण सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने नही गए।लेकिन सपा के मुखिया माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच गये। क्योंकि वह वोट जिहाद करने वाले को नाराज नहीं करना चाहते है। सपा कांग्रेस की सरकार में बुंदेलखंड को बीहड़ बताते थे। यहां सूखा अभिशाप के रूप में था। यहां पानी देने के लिए ट्रेन भेजी जाती थी। पानी यहां के लोगों की बड़ी समस्या थी। यहां से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के शौचालय में भरे पानी को भी लेने के लिए आपस मे धक्का मुक्की करते थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी एक चुनौती थी।जिसे मोदी ने चुनौती के रुप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि चुनौती का दूसरा नाम मोदी है। जो चुनौती से टकराता है, वही मोदी कहलाता है। पानी के संकट से निपटने के लिए 12 हजार करोड़ खर्च कर घरों में नल से जल पहुंचाने का काम किया गया। और चार सौ गांवों में पौने दो करोड़ घरों में पानी देने का काम किया है। केन बेतवा लिंक परियोजना की चर्चा करते हुए ने कहा कि इस योजना को पूरा करने के लिए 40000 करोड रुपए खर्च किए जा रहे। जब इज योजना पूरी हो जाएगी तो बुंदेलखंड में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। यह योजना सिर्फ भाजपा सरकार ही पूरी कर सकती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसान पहले की सरकारों में आत्महत्या करने को मजबूर थे। लेकिन मोदी सरकार किसान सम्मान निधि देकर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। उनकी उन्होंने कहा कि जो यूरिया विदेशों में 3000 रुपए की बोरी मिलती है। वह अपने देश में मात्र 300 रुपये में दी जा रही है। इसके अलावा मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज व पक्के मकान देने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन लोगों के अभी पक्के घर नहीं बने,गैस चूल्हा नहीं मिला है। उनसे कहना कि मोदी कहा कि चार जून के बाद उनके घर पक्के बन जाएंगे। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बहुत बड़ा काम है। लेकिन मोदी बड़े काम ही करता है।

पिछली सरकार कहती थी कि बुंदेलखंड बीहड़ है। लेकिन यह वीरों और विकास की धरती की धरती बुंदेलखंड है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि इसने बुंदेलखंड को सीधे देश की राजधानी से जोड़ दिया है। उन्होंने सुमेरपुर की स्थिति सीमेंट फैक्टरी का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा 370 वापस लगाने की बात कर रही है। लेकिन आपके एक वोट से अगर भाजपा को मिला तो उनका सपना सिर्फ सपना ही रह जायेगा।इस मौके पर हमीरपुर महोबा तिंदवारी प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,गरौठा जालौन प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा,झांसी ललितपुर प्रत्याशी अनुराग शर्मा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker