इन खूबसूरत द्वीपों में भारतियों के लिए होती है बिना वीजा के एंट्री, आप भी जरूर करें सैर…

अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के भी प्रवेश कर सकते हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट की लोकप्रियता बढ़ी है और इससे भारतीयों को दुनिया के 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। आपको बता दें, ताजा रैंकिंग के मुताबिक, भारत दुनिया भर के पासपोर्ट की सूची में 80वें स्थान पर पहुंच गया है और अब भारतीय नागरिक थाईलैंड, मॉरीशस, ओमान जैसे देशों के अलावा दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 मशहूर द्वीपों के बारे में, जहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री है।

फिजी द्वीप

फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर में 300 से अधिक द्वीपों का एक खूबसूरत द्वीप देश है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सफेद रेतीले समुद्र तटों का साफ पानी और कई प्राकृतिक आश्चर्य आकर्षण का केंद्र हैं। आपको बता दें, फिजी के अधिकांश द्वीपों का निर्माण लगभग 150 मिलियन वर्ष पहले शुरू हुई ज्वालामुखी गतिविधि से हुआ था। वनुआ लेवु और तवेउनी द्वीपों पर कुछ भू-तापीय गतिविधियाँ आज भी होती हैं। अगर आप फिजी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो डेनाराऊ आइलैंड, कोरल कोस्ट, मामानुका आइलैंड, वाया आइलैंड, यासावा आइलैंड जरूर जाएं।

मॉरीशस

मॉरीशस पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। मॉरीशस में पाँच द्वीप शामिल हैं: मॉरीशस, रोड्रिग्स, दो अगालेगा द्वीप और कारगाडोस-कारजोस द्वीप। मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीज़ा मुक्त प्रवेश भी प्रदान करता है और यह 90 दिनों के लिए वैध है।

इंडोनेशिया

भारतीय पर्यटकों को इंडोनेशिया जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। भारतीय यहां 30 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो इंडोनेशिया के खूबसूरत समुद्र तटों, पानी के नीचे की गतिविधियों, पारंपरिक कला दीर्घाओं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद अवश्य लें।

बारबाडोस

बारबाडोस प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत देश है। यह देश प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में कैरेबियन द्वीप समूह पर स्थित है। यहां आप 90 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यह देश अपने खूबसूरत समुद्रतटों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

ग्रेनेडा

कैरेबियाई द्वीप ग्रेनेडा में भी भारतीयों को 90 दिनों तक के वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. पासपोर्ट रैंकिंग में इसका नंबर 33वां है. इस देश को ‘मसालों का द्वीप’ भी कहा जाता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker