महाराष्ट्र: अहमदनगर में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जानिए क्या कहा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘बी’ टीम सीमा पार सक्रिय हो गई है। कांग्रेस पार्टी आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही है।

26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता का बयान तो बहुत खतरनाक है। ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस के समय विदेश राज्य मंत्री रहे और परिवार के करीबी ने भी कसाब को निर्दोष बता दिया है। ये मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों का अपमान है, ये मुंबई हमले में सभी आतंकियों को मार गिराने वाले सभी सुरक्षा बलों का अपमान है, ये शहीद तुकाराम ओम्बले जैसे शहीदों का अपमान है।- पीएम मोदी

कांग्रेस बांट रही है सर्टिफिकेट- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की धरती पर मुंबई में 26/11 का आतंकी हमला पाकिस्तान ने करवाया था या नहीं करवाया था? हमारे जवानों को किसने शहीद किया था, हमारे निर्दोष लोगों की हत्याएं किसने की थी? पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को ये सच मालूम है, हमारे देश की अदालतें फैसला दे चुकी हैं, यहां तक की पाकिस्तान भी स्वीकार कर चुका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आतंकियों के बेकसूर होने का सर्टिफिकेट जारी कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker