MP के जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 बच्चों की जान चली गई है। हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पलटने की वजह से यह हादसा हुआ है।बताया जा रहा है की गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र ठाकुर की बहन की शादी होने के कारण धर्मेंद्र ट्रैक्टर लेकर शादी का सामान लेने निकला था। इस दौरान उसने गांव के बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बिठा लिया था। गांव से कुछ दूर जाते ही तेज गति से चलाने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मरने वालों की उम्र 10-18 साल

धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष, देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष,अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष, लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष इस हादसे में घायल होने वालों में दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष, विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष शामिल हैं। 

मुआवजे का ऐलान

बताया जा रहा है कि यह सभी एक ही गांव तिनेटा देवरी के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50 हज़ार रुपये और घायलों को 10 हज़ार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह पूरा मामला चरगंवा थाना क्षेत्र के दिनहटा देवरी गांव का बताया जा रहा है। घटना सोमवार दिन के 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। हादसे की खबर गांव में फैलते ही सन्नाटा छा गया। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है और गांव में मातम छाया हुआ है। घर में पहुंचे रिश्तेदार परिवारजनों को ढांढस दे रहे है।

दुल्हन के भाई की भी मौत

मिली जानकारी के अनुसार गांव के धर्मेंद्र ठाकुर के घर में उसकी बहन की शादी थी और सोमवार शाम को बारात आनी थी। ग्रामीण और घर के लोग विवाह कार्यो में लगे थे और मंगल गीत गाए जा रहे थे।  इस दौरान शादी का कुछ सामान लेने धर्मेंद्र ठाकुर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर निकले और वो महज 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर दुल्हन के भाई सहित 5 बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर चरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया वहीं घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।  

जबलपुर एसएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया की सोमवार सुबह 11 बजे के बाद धर्मेंद्र नाम का युवक तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर ले जा रहा था इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से 5 बच्चों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। मामले में मार्ग कायम कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है और घायलों का उपचार जारी है।   

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker