MP में चार दिन झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश मौसम का मिजाज बदल गया है। कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन तक आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD का कहना है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ स्थानों पर लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में जानें इस हफ्ते मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

ऐसे वक्त में जब मध्य प्रदेश भीषण गर्मी का मौसम देखा जा रहा है, IMD का यह पूर्वानुमान बेहद सुकून देने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, 9 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक दे सकता है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखा जा रहा है। पूर्वोत्तर बिहार, पूर्वोत्तर असम, मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है। यही नहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से लेकर ओडिशा तक देखी जा रही है।

6 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं 6 से 9 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। छह मई को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दोनों क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात मई के लिए पूर्वी मध्य प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आठ मई को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। नौ मई को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो इन चार दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल-आंधी वाला मौसम रहेगा। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker