हूती ने हिंद महासागर और लाल सागर में मचाया तांडव, ड्रोन से चार जहाजों पर साधा निशाना

यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इजरायल और हमास युद्ध के बाद से सभी हूती विद्रोही हिंसक रूप से जहाजों पर हमला कर रहे हैं। वहीं, एक बार फिर हूती विद्रोहियों ने हिंद महासागर में जहाजों पर हमले बढ़ा दिए हैं। यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजरायल के विरोध में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हिंद महासागर में एक ड्रोन हमले में एमएससी ओरियन कंटेनर जहाज को निशाना बनाया है।

एलएसईजी डेटा के मुताबिक पुर्तगाल के झंडे वाला एमएससी ओरियन पुर्तगाल और ओमान के बीच चल रहा था। इस जहाज का मालिक जोडियाक मैरीटाइम है। जोडियाक का स्वामित्व आंशिक रूप से इजरायली व्यवसायी इयाल ओफर के पास है। कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

हूती विद्रोहियों के कारण खींच सकता हैं इजरायल-हमास युद्ध 

ईरान के समर्थन वाले हूती आतंकियों ने नवंबर के बाद से लाल सागर, बाब अल-मंडब सट्रेट और अदन की खाड़ी में बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका के आसपास लंबी और अधिक महंगी यात्राओं पर माल भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे यह डर भी फैल गया है कि इजरायल हमास युद्ध और भी खींच सकता है, जिससे मध्य पूर्व अस्थिर हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker