लोकसभा चुनावों के बीच दिल्लीवालों को महंगाई का झटका, MCD ने 20% तक बढ़ाईं संपत्ति कर की दरें

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने लोकसभा चुनावों के बीच दिल्लीवालों को महंगाई का एक जोरदार झटका दिया है।एमसीडी ने राजधानी में संपत्ति कर की दरों में वृद्धि कर दी है। नगर निगम ने रिहायशी और व्यावसायिक दोनों प्रकार की विभिन्न श्रेणी की संपत्तियों के संपत्ति कर में वृद्धि की है।

इस वृद्धि के तहत ए और बी श्रेणी की संपत्ति के लिए 12 फीसदी, सी से ई कैटेगरी की संपत्ति के लिए 11 फीसदी और एफ से एच कैटेगरी की संपत्ति के लिए 7 फीसदी तक संपत्ति कर में इजाफा किया है। इसके साथ थी व्यावसायिक संपत्ति के लिए 20 फीसदी तक ए से ई कैटेगरी की संपत्ति पर संपत्ति कर को बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने 8 अप्रैल को एक प्रस्ताव के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संपत्ति कर की दरों को बढ़ाए जाने के फैसला लिया है। निगम के संपत्ति कर विभाग ने राजस्व में वृद्धि करने के मद्देनजर फैसला लिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker