सियाचिन बेस कैंप पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सशस्त्र बल के जवानों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और इसे भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी बताया।

राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके साथ मिठाइयों का भी आनंद लिया।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, आप दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की जमीन कोई आम जमीन नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है। यह हमारे राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है। सियाचिन भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।

राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker