छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED विस्फोट, घायल जवान को अस्पताल में किया गया भर्ती, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान बीजापुर में आज सुबह से दो बड़े हादसे हुए हैं। सबसे पहले मतदान केंद्र से 500 मीटर दूरी पर UBGL फटने से 1 जवान घायल हो गया है तो वहीं सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट में एक CRPF का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों ही जवान CRPF के बताए जा रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ कि बस्तर लोकसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच बस्तर के बीजापुर क्षेत्र में IED ब्लास्ट की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह जवान 62/E टीम का‌ हिस्सा था। जवान का नाम मनु एचसी जो कि CRPF में सहायक सेनाने के पद पर था। इस घटना के बाद घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इस IED ब्लास्ट में जवान के हांथ और पैर पर गंभीर चोट आई है। 

मतदान केंद्र के पास सुबह UBGL ब्लास्ट

बीजापुर जिले के उसुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत गलगम इलाके में आज सुबह मतदान के दौरान केंद्र से 500 मीटर दूर सर्चिंग के दौरान UGBL फटने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। यह एक हादसा बताया‌ जा रहा है। इस हादसे के बाद घायल जवान का कैंप में ही इलाज‌ किया जा‌ रहा है। यह जवान CRPF की 196वीं बटालियन का हिस्सा बताया‌ जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker