MP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने अलर्ट किया जारी

गर्मी के मौसम में बारिश का आनंद ले रहे मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फिलहाल मौसम बदलने के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD की तरफ से सोमवार को जारी पूर्वानुमान से ऐसे संकेत मिले हैं। इधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम प्रभावित कर सकता है।

आज कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई हैं कि सोमवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन राज्यों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने की संभावनाएं जताई हैं।

IMD ने साथ ही यह भी बताया है कि 15 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के भी आसार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश मं 16 और 17 अप्रैल यानी मंगलवार और बुधवार को 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कैसी रहेगी गर्मी

अगले पांच दिनों के दौरान तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश, यानम में गर्म और उमस हो सकती है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 से 19 अप्रैल तक ऐसी स्थिति बन सकती है। इन इलाकों में 15 से 19 अप्रैल तक लू चलने की भी संभावनाएं हैं। दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, कोंकण, गोवा में 15-19 अप्रैल तक उमस और गर्मी के आसार हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker