सीतापुर में दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी की आत्महत्या

सीतापुर में मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा ने खुद को मारी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाने के पीछे अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। दरोगा के पास से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। घटना सुबह सवा दस बजे के आसपास की है।  प्रोन्नति दरोगा मनोज कुमार(55) मछरेहटा थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह थाना परिसर में ही रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ही वह तैयार होकर थाने पर ड्यूटी पर आ गए। सर्विस रिवाल्वर थाने से ली और कई बार थाने के अंदर बाहर होते रहे।

ड़्यूटी पर तैनात एक प्रत्यक्षदर्शी होमगार्ड के मुताबिक उसे शक हुआ कि वह बाहर अंदर क्यूं आ जा रहे हैं। अचानक वह थाने के पीछे गए। और रिवाल्वर पहले कनपटी पर लगाई इस बीच दो लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक सीने पर रिवाल्वर लगाकर फायर कर लिया। थाना परिसर में हड़कम्प मच गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में दरोगार मनोज कुमार के पैतृक घर ग्राम जलाला थाना कल्याणपुर तहसील बिंदकी जिला फतेहपुर को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि दरोगा मनोज कुमार ने खुद को गोली मार ली इससे दुख हुआ है। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है। टीमें लगाई हैं जो जांच कर रही है। उन्होंने भी सुसाइड नोट के सम्बंध में कुछ नहीं कहा है।

किशोरी की बरामदगी नहीं होने से परेशान थे:  कहा जा रहा है कि मनोज कुमार एक लापता किशोरी के बरामद नहीं होने से परेशान थे। उन पर दबाव बन रहा था। किशोरी के परिजन कोर्ट चले गए थे इसे लेकर दबाव महसूस कर रहे थे। दरोगा हल्का नम्बर छह में तैनात थे। वह 1990 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। सीतापुर कोतवाली देहात से 31.10.2023 को थाना मछरेहटा में तैनात किए गए थे।

10 दिनों से खाना भी नहीं खा रहे थे: दरोगा मनोज कुमार कुछ दिनों से तनाव में थे। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों से वह सही तरह खाना भी नहीं खा रहे थे। एक होमगार्ड का कहना है कि वह संवेदनशील भी अधिक थे। पीड़ित गरीब आदमी की खुद मदद कर देते थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker