MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने यलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मध्य प्रदेश में एकबार फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में चार दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही हल्की से मध्य बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओले पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है। इस रिपोर्ट में 12 अप्रैल तक का वेदर अपडेट…

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पंजाब के आस-पास के इलाकों पर केंद्रित है। यही नहीं पूर्वी विदर्भ से कर्नाटक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ नजर आ रही है। यही नहीं पूर्वी असम के आस-पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यही नहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 10 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दस्तक देने वाला है। इन वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में आंधी बारिश का माहौल बन रहा है। 

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बिगड़ेगा। मध्य प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 6 से 12 अप्रैल के दौरान गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। यही नहीं कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। खास तौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम का प्रभाव अधिक नजर आएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात अप्रैल को भी पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज चमक और बारिश के साथ ओले पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आठ अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कई इलाकों में ओले पड़ने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 9-10 अप्रैल को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker