लखनऊ में रिटायर्ड अधिकारी का कार में मिला शव, मचा हड़कंप

यूपी की राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिटायर्ड अधिकारी का कार में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि एक दिन पहले से वह लापता चल रहे थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन इससे पहले ही उनका शव बरामद हो गया। गुडम्बा के गायत्रीपुरम कॉलोनी के रहने वाले 60 वर्षीय मनोज कुमार श्रीवास्तव रिटायर्ड अधिकारी हैं।

पुलिस के अनुसार मनोज एक दिन पहले घर से अचानक से लापता हो गए थे। मनोज की कई जगह तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि हजरतगंज क्षेत्र में स्थित गन्ना संस्थान के बाहर एक कार के अंदर शव है। पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। जानकारी करने पर पता चला कि शव रिटायर्ड मनोज कुमार का है। शव मिलने से परिवार में हड़कंप मचा है। पुलिस मनोज कुमार के शव मिलने को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।  

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker