अयोध्या: पति निक जोनस और बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने रामलला के किए दर्शन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रंगभरी एकादशी के अवसर पर बुधवार को पूरे परिवार के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचीं। भारतीय परिधान में पीले रंग की साड़ी में मंदिर पहुंची प्रियंका ने बेटी मालती को खुद गोद में ले रखा था। पति निक जोनस और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी साथ हैं। स्पेशल विमान से पहुंचीं अभिनेत्री का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पीले रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहनी दिखाई दे रही हैं। पति निक जोनस भी भारतीय परिधान में ही रामलला के मंदिर पहुंचे हैं।

कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत आई हैं। उनके बाद निक जोनस भी इंडिया पहुंचे। अब अचानक पूरा परिवार अयोध्या पहुंचा है। इस दौरान प्रियंका गांधी समेत पूरे परिवार ने सिर पर राम के नाम का टीका भी लगवाया। पूरा परिवार राम की भक्ति में डूबा भी दिखाई दिया। बेटी मालती मेरी और निक जोनस भी आस्था के रंग में रंगे नजर आए। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।

प्रियंका एक इवेंट में शिरकत करने के लिए बेटी के साथ मुंबई आई थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम बना और रंगभरी एकादशी के पावन मौके पर यहां पहुंची हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker