19 मार्च 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशि:- आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि:- आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि:- आज किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के बाद विवाद में ना उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

सिंह राशि:- आज का दिन खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होगा।

कन्या राशि:- आज का दिन संभल कर चलें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में ना आएं। बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

तुला राशि:- आज नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन बड़ी राहत लेकर आने वाला है। कोर्ट केस में जीत आपकी होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं।

धनु राशि:- आज कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि:- आज का दिन उलझन भरा रहेगा। आप किसी पारिवारिक वाद-विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशि:- आज आप किसी पुराने विवाद में पढ़ सकते हैं। कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि:- आज व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker