उड़ान भरते ही आसमान में निकला विमान का पहिया, बाल-बाल बची यात्रियों की जान, देंखे वीडियो…

बीच आसमान में विमान का पहिया निकल जाने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान जापान जा रहा था। जैसे ही विमान ने टेकऑफ किया और आसमान में पहुंचा उसी दौरान उसका पहिया बाहर निकल गया। विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर में लगे 6 टायरों में से एक गिर कर धरती पर गिर गया।

उड़ान भरने के कुछ ही सेंकड में टायर गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बोइंग 777 विमान ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरी थी जिसमें 235 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य शामिल थे। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लॉस एंजेलिस में कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित है।

6 टायरों में से एक टायर टूटा, देखें वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर असेंबली के छह टायरों में से एक टूट गया। टायर सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक पार्किंग एरिया में एक कार की पिछली खिड़की पर जा गिरा। हवाईअड्डे के प्रवक्ता डौग याकेल ने एक बयान में कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दमकल गाड़ियां खड़ी थीं, लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी। हवाई अड्डे के प्रवक्ता डे लेविन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। एयरलाइन ने कहा कि 2002 में निर्मित विमान को बिना टायरों के साथ सुरक्षित रूप से लैंड करने के लिए डिजाइन किया गया था। बोइंग 777 में दो मुख्य लैंडिंग गियर में से प्रत्येक पर छह टायर होते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker