काला लहसुन खाने से शरीर को मिलते हैं ये पांच जबरदस्त फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

आज के समय में लोग हेल्दी रहने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। आर्गोनिक से लेकर कई तरह के रंग की चीजें बाजार में मिल जाती हैं। सफेद लहसुन के बारे में, तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि काला लहसुन भी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है।

सफेद लहसुन को अलग तापमान में पकाकर इसका रंग काला हो जाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस कारण इसका रंग काला हो जाता है। काला लहसुन में पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। काला लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन और विटमिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। काला लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कई बीमारियों को आसानी से दूर करते हैं। आइए जानते हैं काला लहसुन खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

वजन घटाने में मददगार

काला लहसुन खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इस कारण डाइट में काला लहसुन शामिल करने से वजन कम होता है और बैली फैट से भी छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी करें मजबूत

काला लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ बीमारियों से भी बचाव होता हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को स्वस्थ रखने के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाव करता हैं। काला लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो मौसमी संक्रणण से बचाते हैं।

दिल को रखें हेल्दी

काला लहसुन के सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद सोडियम और पोटेशियम दिल को हेल्दी रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता हैं। काला लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर की परेशानियां कम होती है।

डायबिटीज को करें कंट्रोल

काला लहसुन को सेवन करने से कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के मरीज काला लहसुन को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

काला लहसुन खाने से से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। काला लहसुन में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ करने के साथ गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत देता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए काला लहसुन का सेवन किया जा सकता हैं।

काला लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker