बालों को सिल्की और मुलायम बनाने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल

अंडे का इस्तेमाल सिल्की, मुलायम और घने बालों के लिए भी कर सकते हैं. अंडे बालों को गहराई से पोषण देते हैं. अंडे में आप कई सारी नेचुरल चीजों को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

अंडे का इस्तेमाल आप हेयर मास्क की तरह कर सकते हैं. ये आपके बालों को टूटने और दो मुंहे बालों की परेशानी से बचाते हैं.अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है. इससे आपके बाल हेल्दी और मजबूत बनेंगे. अंडे का इस्तेमाल आप बालों के लिए किन तरीकों से कर सकते हैं आइए यहां जानें.

अंडे और नारियल का तेल

एक कटोरी में 1 अंडा तोड़ लें. इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं. दोनों को मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं. इस मास्क को आधे घंटे के लिए लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें.

अंडा और शहद

एक कटोरी में अंडा तोड़ लें. अंडे की जर्दी को अलग कर लें. अब इस कटोरी में 1 से 2 चम्मच शहद मिलाएं. शहद और अंडे के पेस्ट को बालों पर आधे घंटे लगने रहने के बाद धो लें.

एलोवेरा और अंडा

एक कटोरी में 1 अंडा तोड़ लें. इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें. एलोवेरा और अंडे के पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगाएं. अब माइल्ड शैंपू से क्लीन कर लें.

Back to top button