छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में ओडिशा के रहने वाले सात लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बॉर्डर बस्तर के नजदीकी ओडिशा के बोरीगुमा इलाके में दिल दहलाने वाली दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। एक तेज रफ्तार बेकाबू कार जगदलपुर से बीजापुर जा रही बाइक के साथ-साथ एक सवारी से भरी ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार और दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी अस्पताल में भर्ती चार और लोगों ने इलाज के समय प्राण निकल गए।

आपको बता दें कि आज तेज रफ्तार कार जो जगदलपुर से ओडिशा जा रही थी उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद कार यहीं नहीं रुकी वो एक सावरियों से भरी ऑटो से भी टकरा गई । जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और चार अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान दम निकल गया।

हादसे के समय ऑटो में 15 लोग सवार थे। जिस कार ने टक्कर मारी थी उसमें 5 लोग सवार थे, जो ड्राइवर समेत सुरक्षित भागने में कामयाब हो गए। कार में छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगी है, जिससे वहां की पुलिस कार मालिक की तलास कर रही है। मरने वाले लोग ओडिशा के अलग अलग क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बस्तर पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।

Back to top button