राम मंदिर के लिए हरिसन कंपनी ने अनोखा ताला किया भेंट, जानिए इसकी खासियत

लाक्स एंड हार्डवेयर कारोबार क्षेत्र में अपना रसूख रखने वाली हरिसन कंपनी ने अयोध्या में भव्य व दिव्य राम मंदिर में रामलला के गर्भगृह में स्थापित करने व प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 50 किलो वजन का ताला भेंट किया है।

इस ताले को ग्रुप आफ हरिसन के सीएमडी उमंग मोगा ने चार दिन पहले हरिसन कंपनी के एक कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम को भेंट किया है। गौतम इस ताले को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भेंट करेंगे। उमंग मोगा ने बताया है कि अलीगढ़ के ताला की देश-दुनिया में अलग पहचान है। हम अयोध्या के लिए कुछ भेंट करना चाहते थे।

ये है ताले की खासियत

कंपनी प्रबंधन ने तय किया कि अलीगढ़ की खास पहचान ताला ही अयोध्या के लिए भेंट किया जाए। यह ताला आयरन का है। इस पर निकिल हो रही है। यह ताला आकार में बड़ा जरूर है, मगर सामान्य पैड लाक की तरह इसे लगाया जा सकता है। ताले की चाबी व अंदर के कलपुर्जे चलाए मान हैं। 

Back to top button