छत्तीसगढ़ में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को मिलेगा इतना फायदा

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। नवंबर माह से शुरू हुई प्रदेश में धान खरीदी जल्द ही खत्म होने वाली है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 82.5 लाख मीट्रिक टन की धान खरीदी की जा चुकी है। राज्य में इस साल मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। अब तक किसनों को उनकी धान का 17,773 करोड़ का‌ भुगतान किया‌ जा चुका है। वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन पर पूर्व में धन भेज चुके किसानों को भी 21 क्विंटल धान विक्रय करने का फायदा दिया जा रहा है। यह धान खरीदी 31 जनवरी तक चलने वाली है।

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 1 नवंबर से चल रही धान खरीदी को लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस साल किसानों को पिछले साल की अपेक्षा इस साल धान बेचने पर पिछले साल की तुलना में 25,500 रूपए का फायदा होगा। 

मार्कफेड के महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल के अनुसार इस साल 16 लाख 67 हजार 790  किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वही लगातार धान का उठाव का कार्य भी किया जा रहा है। अब तक 68 लाख 55 हजार 366 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 48 लाख 23 हजार 145 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। राज्य सरकार ने इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा है। जिस लक्ष्य के पास जल्द पहुंचा जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker