पाकिस्तान से 5 लाख अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया, इसमें से सबसे ज्यादा अफगानी

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने संसद के उच्च सदन को बताया कि सरकार के निर्वासन अभियान के तहत पांच लाख से अधिक अवैध प्रवासियों को देश से वापस भेजा जा चुका है। मंत्रालय ने सांसद मोहसिन अजीज के स्वदेश वापसी व निर्वासन अभियान की वर्तमान स्थिति पर किए सवाल में यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने बताया कि तकरीबन 17 लाख प्रवासी गैरकानूनी तरीके से देश में रह रहे हैं और इनमें से अधिकांश अफगानी हैं। तकरीबन 5.41 लाख लोगों को वापस भेजा जा चुका है।     

Back to top button